गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU Kanhaiya Kumar Anti national slogan
Written By
Last Updated : शनिवार, 13 फ़रवरी 2016 (19:22 IST)

जेएनयू परिसर में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए

जेएनयू परिसर में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए - JNU Kanhaiya Kumar Anti national slogan
जेएनयू परिसर में देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी से मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मामले से जुड़ी हर जानकारी...

* राहुल गांधी ने कहा- देश विरोधी लोग आवाज दबाते हैं।
* राहुल गांधी- सबको अपनी बात कहने का हक। 
 
* जेएनयू मामले की जांच करवाएंगे केजरीवाल।
* केजरीवाल ने ट्‍वीट कर जानकारी दी। 
* लौटते वक्त राहुल गांधी का रास्ता रोका गया।
* एबीवीपी के कार्यकर्ता राहुल गांधी की कार के आगे लेट गए।
 
* जेएनयू परिसर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि आवाज दबाने वाला देशद्रोही है।
* राहुल गांधी ने कहा- भाजपा और आरएसएस जनता के सवालों से डर गए हैं।
*  एबीवीपी कार्यकताओं ने परिसर में ही राहुल गांधी वापस जाओ के नारे भी लगाए।
*  जेएनयू परिसर में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए गए

जेएनयू विवाद पर भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस...
* छात्रों की बोली आतंकियों जैसी।
* देश के खिलाफ नारों को मंजूरी नहीं।
* जेएनयू की गरिमा को ठेस पहुंची।
* किसी छात्र का उत्पीड़न नहीं होने देंगेे।
 


* पुलिस ने की 5 आरोपियों की पहचान। जेएनयू वीसी को भेजी चिट्ठी।
* सीताराम येचुरी ने कहा, गृहमंत्री ने भरोसा दिलाया कि निर्दोष को फंसने नहीं देंगे।
* गृहमंत्री से मिले वाम नेता।
* भाजपा नेता महेश गिरि का दावा, सीपीआई नेता डी राजा की बेटी भी थी देश विरोधी कार्यक्रम में शामिल।
* गृहमंत्री से मिलने पहुंचे पुलिस कमिश्नर।
* एनडीए के पूर्व सैनिक दिल्ली के जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए जाने के विरोध में उतर आए हैं। एकेडमी के 54वें बैच के अफसरों ने अपनी डिग्री लौटाने का फैसला किया है।
* JNU अध्यक्ष की गिरफ्तारी, आपातकाल जैसे हालात : वाम दल
* हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दोनों धड़ों ने जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किए जाने की निन्दा की और कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया। 
* JNU में धौंस जमा रही है मोदी सरकार : राहुल गांधी
* कन्हैया से अदालत ने पूछा तुम्हें कौनसी आजादी चाहिए? कन्हैया को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा।
 

* भाजपा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने देश में कई स्थानों पर किया विरोध।
* कन्हैया कुमार देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार
* स्मृति ईरानी का बयान, भारत मां का अपमान सहन नहीं करेंगे।
* गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
* जेएनयू में लगे देश विरोधी नारे, सांसद महेश गिरि की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस।