शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Jio, Reliance Jio,, Jio Free service ends
Written By
Last Updated : शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (07:53 IST)

बड़ी खबर! जियो की नि:शुल्क सेवा समाप्त, 15 अप्रैल तक ले सकेंगे 303 का प्लान

बड़ी खबर! जियो की नि:शुल्क सेवा समाप्त, 15 अप्रैल तक ले सकेंगे 303 का प्लान - Jio, Reliance Jio,, Jio Free service ends
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो ने 1 अप्रैल से नि:शुल्क सेवाएँ समाप्त करने की घोषणा की। साथ ही उसने 303 रुपए महीने के प्लान में शामिल होने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
      
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने आज ग्राहकों के नाम एक संदेश में कहा 'जियो की नि:शुल्क सेवाओं की अवधि समाप्त हो रही है। जो ग्राहक 15 अप्रैल की बढ़ाई गई सीमा तक रिचार्ज नहीं कराएंगे, उन्हें डिग्रेड कर दिया जाएगा या उनकी सेवाएँ समाप्त कर दी जाएंगी।
     
जियो ने पहले 31 मार्च तक 99 रुपए देकर जियो प्राइम के लिए पंजीकरण कराने का समय दिया था, जिसके तहत 12 महीने तक 303 रुपए का मासिक रिचार्ज कराकर ग्राहक ज्यादा डाटा प्लान का लाभ उठा सकेंगे। जो ग्राहक जियो प्राइम के लिए पंजीकरण नहीं कराते हैं, उनके लिए डाटा महँगा पड़ेगा। अंबानी ने स्पष्ट किया कि 15 अप्रैल तक ग्राहकों के लिए पहला रिचार्ज कराना जरूरी होगा। 
    
संदेश में कहा गया है कि 31 मार्च तक जो ग्राहक जियो प्राइम के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, उन्हें तीन महीने तक नि:शुल्क सेवा मिलती रहेगी और उनका पहला रिचार्ज जुलाई से मान्य होगा। (वार्ता)