मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Jawaharlal Nehru
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 1 जुलाई 2015 (12:03 IST)

विकी‍पीडिया पर बदला नेहरू का धर्म!

विकी‍पीडिया पर बदला नेहरू का धर्म! - Jawaharlal Nehru
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दावा किया कि विकी‍पीडिया पर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पेज को हैक कर उनका धर्म बदल दिया गया है। कांग्रेस ने इसके लिए सरकारी विभाग एनआईसी को जिम्मेदार ठहराया है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विकी‍पीडिया पर नेहरू का पेज हैक कर लिया गया है। हैकर ने नेहरू और उनके परिवार को मुस्लिम बताया है।
 
सुरजेवाला ने कहा कि इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस के जरिए पता चलता है कि ऐसा भारत सरकार के लिए सॉफ्टवेयर प्रोवाइड कराने वाले एनआईसी (नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर) के जरिए किया गया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, पंडित नेहरू जो भी थे, लेकिन पहले भारतीय थे। क्यों भारत सरकार को सॉफ्टवेयर देने वाली कंपनी की आईडी से देश के पहले पीएम के धर्म को बदलने की कोशिश की गई?
 
क्या एनआईसी संघ परिवार का घिनौना एजेंडा लागू करने का काम कर रही है? क्या पहले पीएम नेहरू का धर्मांतरण करने के लिए पीएम मोदी माफी मांगेंगे? क्या इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी?