शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rain in Delhi
Written By
Last Updated : सोमवार, 14 जून 2021 (12:04 IST)

दिल्ली में आज बारिश की संभावना, आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज

दिल्ली में आज बारिश की संभावना, आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज | Rain in Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने से पहले शहर में सोमवार को मध्यम बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सुबह 8.30 बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

 
आईएमडी ने कहा कि मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्सों में पूर्वी उत्तरप्रदेश, दिल्ली के शेष भाग और दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ और हिस्से में अगले 48 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। उसके अनुसार आज अधिकतम तापमान के इस मौसम के सामान्य तापमान से 5 डिग्री कम 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
क्लबहाउस चैट: 7500 करोड़ है नेट वर्थ वेल्यू, ऐसे कर सकते हैं ज्वाइन इस एप्प को