गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. ISRO, Gandhi Peace Prize, space technology, Narendra Modi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 28 मार्च 2015 (12:31 IST)

इसरो को गांधी शांति पुरस्कार

इसरो को गांधी शांति पुरस्कार - ISRO, Gandhi Peace Prize, space technology, Narendra Modi
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और उपग्रह आधारित सेवाओं के माध्यम से देश के विकास में योगदान के लिए 2014 के गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम पुरस्कार के निर्णायक मंडल की बैठक हुई जिसके बाद पुरस्कार के बारे में फैसला किया गया जिसमें 1 करोड़ रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

ज्यूरी के अन्य सदस्यों में भारत के प्रधान न्यायाधीश एचएल दत्तू, लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, संसद के वरिष्ठ सदस्य लालकृष्ण आडवाणी और गोपालकृष्ण गांधी हैं।

अहिंसा के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलाव के लिए 1995 में गांधी शांति पुरस्कार की स्थापना की गई थी। यह पुरस्कार नेल्सन मंडेला, वाकलाव हावेल, जूलियस के. नीरेरे, बाबा आमटे, आर्चबिशप डेसमंड टूटू, ग्रामीण बैंक ऑफ बांग्लादेश, भारतीय विद्या भवन तथा रामकृष्ण मिशन को दिया जा चुका है। (भाषा)