शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Israel, Russia and Taiwan embassies on Koo
Written By
Last Updated : गुरुवार, 9 जून 2022 (19:24 IST)

इसराइल, रूस और ताइवान के दूतावास Koo पर

इसराइल, रूस और ताइवान के दूतावास Koo पर - Israel, Russia and Taiwan embassies on Koo
नई दिल्ली। भारत में इसराइली दूतावास, रूसी दूतावास और ताइपे इकोनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर भी भारत की सोशल मीडिया वेबसाइट कू (Koo) पर आ गए हैं।

इसराइल दूतावास की ओर से किए गए कू में लिखा गया- शालोम-नमस्ते कू! भारत में इसराइल का दूतावास अब कू पर है। इसइराल और भारत के बीच बढ़ती साझेदारी और दोस्ती के बारे में अधिक जानने के लिए हमें फॉलो करें।
इसी तरह रूसी दूतावास की ओर से लिखा गया- भारत में रूसी दूतावास के आधिकारिक 'कू' पेज पर आपका स्वागत है। एक अन्य ट्वीट में रसियन एंबेसी ने कहा- यह फ़ुटेज 2016 का है। यह डोनबास के लोगों के ख़िलाफ़ कीव शासन के दंडात्मक अभियान का दूसरा वर्ष था। डोनबास के बच्चे मशीनगनों की फ़ायर और गोलाबारी से आदी हैं। 
Koo App
यह फ़ुटेज २०१६ का है। यह डोनबास के लोगों के ख़िलाफ़ कीव शासन के दंडात्मक अभियान का दूसरा वर्ष था। डोनबास के बच्चे मशीनगनों की फ़ायर और गोलाबारी से आदी हैं। कीव या ल्वीव में अपने साथियों की तरह खिलौनों के साथ खेलने के बजाय वे प्रांगण से गोलियां इकट्ठा करते हैं और मार्टर के गोले से खेलते हैं। उनमें से कुछ तोपखाने की गोलाबारी से ज्यादा गड़गड़ाहट से डरते हैं। इन बच्चों ने कभी शांति का अनुभव नहीं किया है। - Russian Embassy in India | भारत में रूसी दूतावास (@rusembindia) 9 June 2022
कीव या ल्वीव में अपने साथियों की तरह खिलौनों के साथ खेलने के बजाय वे प्रांगण से गोलियां इकट्ठा करते हैं और मोर्टार के गोले से खेलते हैं। उनमें से कुछ तोपखाने की गोलाबारी से ज्यादा गड़गड़ाहट से डरते हैं। इन बच्चों ने कभी शांति का अनुभव नहीं किया है।
इसी तरह ताइवान इन इंडिया की ओर से किए गए कू में कहा गया- नमस्ते कू, ताइवान और ताइवान-भारत संबंधों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमें कू पर फॉलो करें। 
 
ये भी पढ़ें
घायल बंदरिया पहुंची क्‍लीनिक, डॉक्‍टरों ने किया इलाज, लोगों की लगी भीड़