शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Intolerance debate amir khan snapdeal app
Written By

आमिर के बयान से स्नेपडील को झटका!

आमिर के बयान से स्नेपडील को झटका! - Intolerance debate amir khan snapdeal app
ई कॉमर्स कंपनी स्नेपडील के एप की  गूगल प्ले स्टोर पर रेटिंग में जोरदार गिरावट आई जब  हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर आमिर खान के देश में बढ़ रही असहिष्णुता वाले बयान के  खिलाफ आवाज उठाई। युजर्स ने न केवल एप को वन स्टार रेटिंग दी, बल्कि सोशल मीडिया पर  #AppWapsi के साथ इस एप को डिलीट करने की भी मुहिम छेड़ दी। 
 
आमिर खान इस गुडगांव से संचालित होने वाली सामान बेचने वाली साइट के ब्रांड एंबेसेडर हैं  और इसके एक प्रमोशनल कैंपेन में नजर आ चुके हैं। 
 
"प्रिय @snapdeal, आपकी वेबसाइट पर से कोई खरीददारी नहीं होगी जब तक आप   @aamir_khan (आमिर खान) को अपने ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर हटा नहीं देते। आपका एप  भी अंस्टाल किया जा रहा है।" एक ट्वीट के जरीए रोशन कुमार ने कहा। 
यह आसानी से कहा जा सकता है कि स्नेपडील के रोजमर्रा के व्यापार ने गिरावट आई है। इसी  बीच स्नेपडील के प्रवक्ता ने इस विषय में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। 
 
"इस बार विरोध अधिक है। हालांकि सेलिब्रिटी अक्सर ही विवादों में फंसे रहते हैं। माय नेम इज  खान के साथ एसआरके का उदाहरण ले लीजिए। अगर कोई बहुत बड़ी बात न हो जाए, सोशल  मीडिया पर इस तरह के रिएक्शन कुछ समय बाद ठंडे पड़ जाते हैं। स्नेपडील को अभी कुछ भी  कहने से बचना चाहिए। कहना भी हो तो बिजनस से जुड़ी बात जैसे हम स्थिति पर नजर रखे  हुए हैं, कह कर इंतजार करना चाहिए..। अगर दो हफ्ते बाद भी स्थिति सुधरती नहीं है, तब वे  कुछ करने के बारे में सोच सकते हैं।" फ्यूचर ब्रांड इंडिया के ब्रांड एक्सपर्ट, एमडी और सीईओ  संतोष देसाई कहते हैं। 
 
देसाई कहते हैं कि सोशल मीडिया पर इस तरह विवादों से ब्रांड्स को पहले से कहीं अधिक  गुजरना पड़ रहा है। "यह नई स्थिति है। पहले कंपनियों का स्थितियों पर नियंत्रण रहता था।  अब कंपनियों को ऐसी स्थिति से दो चार होना पड़ता है जहां लोग बिल्कुल खूले तौर पर उनके  बारे में बोलते हैं। अब कंपनियों को इस तरह की स्थिति में रिएक्ट करने के लिए कई तरीकों से  तैयार रहना चाहिए।"  
 
देसाई के विचारों के समान सोच रखने वाले गोदरेज ग्रुप ने आमिर से तुंरत ट्वीटर पर दूरी बना  ली। "आमिर खान का कंपनी के साथ क्रांट्रेक्ट मार्च 2014 में खत्म हो गया था। उन्होंने जो भी  कहा है उनके व्यक्तिगत विचार हैं और हमसे इसका कोई संबंध नहीं है।" कंपनी ने ट्वीट के  जरिए मंगलवार को कहा। आमिर खान 2013 से 2014 के बीच गोदरेज के ब्रांड एंबेसेडर थे।