गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By पं. उमेश दीक्षित

16 अगस्त 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

16 अगस्त 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।


वृषभ- प्रतिद्वंद्वी षड्यंत्र रचेंगे। नकारात्मक विचार आएंगे। खर्च बढ़ने से तनाव रहेगा। जोखिम न लें। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तु का दान करें।

मिथुन- धनोपार्जन के अवसर मिलेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। पिछली लागू योजनाएं लाभ देंगी। रोजगार मिल सकता है।
कल्याणकारी उपाय- श्री गणेश को लड्डू चढ़ाएं।


कर्क- यात्रा होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। भविष्य के लिए योजना बनेगी। सकारात्मक विचारों से कार्य लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं।

सिंह- धार्मिक यात्रा हो सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- किसी गरीब को पेटभर भोजन खिलाएं।

कन्या- चोट-दुर्घटनादि से हानि के योग हैं। विवाद न करें। अस्वस्थता रहेगी। नकारात्मक विचार आएंगे। चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तु का दान करें।


तुला- मन में उत्तेजना बढ़ेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं।


वृश्चिक- किसी बड़े सौदे से लाभ होगा। भ्रमित न होकर कार्य पर ध्यान दें। रोजगार प्राप्ति संभव है। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को गुड़-चना चढ़ाएं।


धनु- स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- किसी अपंग की मदद करें।


मकर- अपनी तरफ से विवाद न करें। कीमती वस्तु संभालकर रखें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। अशुभ समय है।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।


कुंभ- किए हुए परिश्रम का लाभ मिलेगा। मेलजोल बढ़ाएं। मान बढ़ेगा। साक्षात्कार परीक्षा में सफलता मिलेगी। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।











मीन- विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। वाणी पर नियं‍त्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे। धनार्जन के मौके मिलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।