शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian woman Uzma forced to marry in Pak returns home
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 मई 2017 (12:48 IST)

पाकिस्तान में जबरन शादी की पीड़िता की देश वापसी का सुषमा ने किया स्वागत

पाकिस्तान में जबरन शादी की पीड़िता की देश वापसी का सुषमा ने किया स्वागत - Indian woman Uzma forced to marry in Pak returns home
नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक व्यक्ति से शादी करने को मजबूर की गई एक भारतीय महिला गुरुवार को अपने देश भारत लौटेगी। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने महिला की याचिका पर पुलिस को उसे सुरक्षित वाघा सीमा तक पहुंचाने का आदेश दिया था।
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उजमा को 'भारत की बेटी' बताते हुए उसकी घर वापसी का स्वागत किया। सुषमा ने ट्वीट किया, 'आपको जिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, उसका मुझे दुख है।'
 
नई दिल्ली की रहने वाली उजमा इस माह की शुरुआत में पाकिस्तान गई थी। उसने ताहिर अली पर आरोप लगाया कि उसने तीन मई को पाकिस्तान में उसके साथ जबरन शादी की थी। उजमा ताहिर से मलेशिया में कई बार मिली थी और उससे प्रेम करती थी।
 
उजमा ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में 13 मई को याचिका दायर कर अनुरोध किया था कि उसे तत्काल घर लौटने की इजाजत दी जाए क्योंकि पहले विवाह से उसकी बेटी है जो भारत में है और थेलेसीमिया से पीड़ित है।
 
अदालत ने उजमा को उसके आव्रजन संबंधी दस्तावेज भी लौटा दिए जो उसके मुताबिक अली ने उससे ले लिए थे। अली ने अदालत के आदेश पर ये दस्तावेज जमा करवा दिए थे।
 
उजमा ने आरोप लगाया था कि ताहिर ने बंदूक की नोक पर उसे विवाह करने को मजबूर किया। उसके बाद से वह इस्लामाबाद में भारतीय मिशन में रह रही थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
चीनी दावे के टापू के निकट पहुंचा अमेरिकी नौसेना पोत