गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. indian woman forced to marry pakistani man at gunpoint
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 9 मई 2017 (08:48 IST)

पाकिस्तान में फंसी भारतीय महिला, बंदूक की नोक पर हुआ था निकाह

पाकिस्तान में फंसी भारतीय महिला, बंदूक की नोक पर हुआ था निकाह - indian woman forced to marry pakistani man at gunpoint
नई दिल्ली। पाकिस्तान में पति के अत्याचार से पीड़ित भारतीय महिला को भारत इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग के माध्यम से पूरी मदद उपलब्ध करा रहा है। महिला का आरोप है कि बंदूक की नोक पर उससे निकाह नामा पर हस्ताक्षर कराए गए थे। 
 
भारतीय महिला ने इस्लामाबाद में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दिए बयान में बताया है कि पाकिस्तानी नागरिक की ओर से उसके साथ अत्याचार किया गया। उसे बेहोश किया गया, उसके साथ मारपीट की गई और उसे शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना दी गई। महिला आरोपी पाकिस्तानी नागरिक से मलेशिया में मिली थी।
 
पीड़ित महिला ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक ने उसे पाकिस्तान आने और उसके परिवार से मिलने का न्यौता दिया। उसने कहा कि आरोपी ने उसके वीजा के लिए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में संबंधित दस्तावेज पेश कराए। उसने आरोप लगाया कि बंदूक की नोक पर उससे निकाह नामा पर हस्ताक्षर कराए गए।
 
पीड़ित महिला ने कहा कि वह भारत के उच्चायोग में अपनी मर्जी से शरण ली है और वह वहां तब तक रहेगी जब तक सुरक्षित भारत वापस नहीं लौट जाती।
 
एक अधिकारी ने यहां बताया कि पीड़ित महिला को भारत सुरक्षित लाने के लिए भारतीय उच्चायोग पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के साथ सहयोग कर रहा है। उसके यहां रह रहे परिजनों से भी संपर्क बना हुआ है।
 
गौरतलब है कि पीड़ित महिला के भाई ने यहां विदेश मंत्री से मुलाकात कर अपनी बहन की जल्द से जल्द भारत वापसी की उनसे गुहार की है। महिला ने पांच मई को इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से शरण मांगी थी। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
कपिल मिश्रा का केजरीवाल को खुला खत, बोले...