शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian soldiers, Pakistani soldiers,
Written By
Last Modified: बुधवार, 22 मार्च 2017 (23:31 IST)

जब भारतीय सैनिकों ने पाक सैनिकों को पिलाया पानी...

जब भारतीय सैनिकों ने पाक सैनिकों को पिलाया पानी... - Indian soldiers, Pakistani soldiers,
युद्ध के मैदान में दो देशों के सैनिक एक-दूसरे के शत्रु होते हैं। दोनों एक-दूसरे को देखते ही गोली मारने से नहीं चूकते, लेकिन भारतीय सैनिकों ऐसे उदाहरण पेश किए हैं, जिनके प्रति पाकिस्तान के जवान भी सम्मान रखते हैं। भारतीय सैनिक अपनी मानवता भी नहीं छोड़ते हैं। एक ऐसी घटना 1971 के युद्ध की है जब भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को पानी पिलाया था। यह युद्ध बांग्लादेश (तब पूर्वी पाकिस्तान) की आजादी के लिए लड़ा गया था। 
 
पाकिस्तान की सेना के अत्याचार से पूर्वी पाकिस्तान के लोग भारत में आकर अपनी जान के लिए शरण मांग रहे थे। ये हजारों की संख्या में ये लोग अस्थायी रूप से शरणार्थी की तरह रहने लगे थे। पाकिस्तानी सैनिक इन लोगों को घेरकर मार डालते थे। एक बार कुछ ऐसा हुआ कि पाकिस्तानी सेना के जवानों की एक टुकड़ी समझ नहीं पाई और जान बचाकर भाग रहे शरणार्थियों का पीछा करते हुए भारतीय क्षेत्र में घुस आई। जैसे ही पाक सैनिक भारत के इलाके में घुसे, भारतीय सेना ने उन्हें अपने इलाके से खदेड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसमें पाकिस्तानी जवान घिर गए वे जान बचाने के लिए टीलों और पेड़ों की आड़ में छिप गए। 
 
सुबह से शाम हो गई लेकिन न तो भारतीय जवान टस से मस हुए और न ही टीलों, पेड़ों की आड़ में छुपे पाकिस्तानी जवान।  भूख-प्यास से पाकिस्तानी सैनिक बेहाल होने लगे। पाकिस्तानी सैनिकों की हिम्मत जवाब देने लगी, लेकिन वे जानते थे कि यदि भागने की कोशिश की तो भारतीय जवानों की गोलियां उन्हें निशाना बना लेंगी। अंतत: उन्होंने दूसरा रास्ता चुना।
 
टीलों, पेड़ों की आड़ से ही उन्होंने गुहार लगाई कि वे भूखे-प्यासे हैं और वे भारतीय सैनिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। पहले तो भारतीय जवानों को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तानी सैनिक फिर गुहार करने लगे। इस पर भारतीय जवानों ने उन्हें संकेत दिया कि वे जा सकते हैं। प्यास से तड़प रहे पाकिस्तानी जवानों ने पानी-पानी की गुहार लगाई तो भारतीय सैनिकों ने दुश्मनी भुलाकर उन्हें अपने हिस्से का पानी पिला दिया, जबकि भारतीय सैनिक खुद प्यासे थे।
ये भी पढ़ें
ब्रिटिश संसद पर आतंकी हमले में एक महिला की मौत