शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian soldiers, LoC, firing

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में मेजर सहित चार सैनिक शहीद

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में मेजर सहित चार सैनिक शहीद - Indian soldiers, LoC, firing
जम्मू। जम्मू के राजौरी सेक्टर के केरी एलओसी पर पाक फायरिंग में एक मेजर सहित तीन जवान शहीद हो गए। सेना के मुताबिक, अचानक बिना किसी उकसावे वाले कार्रवाई के दोपहर सवा बारह बजे पाक की ओर से युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया। पाक गोलबारी में सेना के मेजर मोहरकार प्रफुल्ल अंबादास, लांस नायक गुरमेल सिंह और सिपाही परगट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई।


इस दौरान दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाक गोलबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है, लेकिन उस तरफ हुए नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। सेना के मुताबिक, इन जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

32 साल के मेजर अंबादास महाराष्ट्र के भंडारा जिले के रहने वाला थे। ये अपने पीछे अपनी पत्नी श्रीमती अवोली मोहरकार छोड़ गए हैं। 34 साल के लांस नायक गुरमैल सिंह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे। ये अपने पीछे अपनी पत्नी कुलजीत कौर और एक बेटी छोड़ गए हैं।

30 साल के सिपाही परगट सिंह हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले थे। ये अपने पीछे अपनी पत्नी श्रीमती रमनप्रीत कौर और एक बेटा छोड़ गए हैं। मेजर मोहरकार प्रफुल्ल अंबादास, लांस नायक गुरमैल सिंह और सिपाही परगट सिंह सेना के बहादुर और समर्पित सैनिक थे। देश हमेशा इनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण को याद रखेगा।
ये भी पढ़ें
नोएडा के मिथक को योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा