गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian astronomers discover supercluster of galaxies Saraswati
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 (07:47 IST)

भारतीय वैज्ञानिकों ने 'सरस्वती' को खोजा, अरबों सूर्यों के बराबर है...

भारतीय वैज्ञानिकों ने 'सरस्वती' को खोजा, अरबों सूर्यों के बराबर है... - Indian astronomers discover supercluster of galaxies Saraswati
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के एक दल ने आकाशगंगाओं का एक बहुत बड़ा समूह खोजा है जिसका आकार अरबों सूर्यों के बराबर है। इसका नाम सरस्वती रखा गया है।

पुणे स्थित ‘इंटर यूनीवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनामी एंड एस्ट्रोफिजिक्स’ ने यह जानकारी दी। संगठन ने कहा कि यह सबसे बड़े ज्ञात ढांचों में से एक है जो पृथ्वी से 400 लाख प्रकाश वर्ष दूर है और करीब 10 अरब वर्ष से अधिक पुराना है। 

इस संस्थान के वैज्ञानिक पिछले वर्ष गुरुत्वाकर्षीय तरंगों की बड़ी खोज में भी शामिल थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
केरल में 80 हजार नर्सें 17 जुलाई से हड़ताल पर