बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Holi, Narendra Modi
Written By
Last Modified: सोमवार, 13 मार्च 2017 (12:04 IST)

नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं - Holi, Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। मोदी ने आज ट्वीट कर होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा 'होली के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्यौहार आपके जीवन में खुशी और उत्साह लाए।'
           
   
मोदी ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कल यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी थी। 
 
उन्होंने कहा, 'हमारा प्रत्येक त्योहार हमें बुराई को परास्त करके आगे बढ़ने का संदेश देते हैं और होली के पर्व पर भी हमें बुराई को परास्त करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।
 
सोनिया, राहुल ने भी दी होली की बधाई : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को आज होली की शुभकामनाएं दी। श्रीमती गांधी ने अपने संदेश में कहा 'होली रंगों का त्योहार है और होली के रंग में सब भेदभाव तथा अंतर स्वयं दूर हो जाते हैं तथा आपसी भाईचारा बढ़ता है।'
उन्होंने मंगल कामना करते हुए कहा कि रंगों के इस त्योहार से सभी देशवासियों के जीवन में खुशियों के रंग भरे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर देशवासियों को होली शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा 'सभी देशवासियों को होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं।' (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
मनोहर पर्रिकर मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे