गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Gajendra Singh, Director, FTII Pune
Written By
Last Modified: सोमवार, 3 अगस्त 2015 (12:41 IST)

गजेंद्र सिंह से 'दारू पे चर्चा' (वीडियो)

गजेंद्र सिंह से 'दारू पे चर्चा' (वीडियो) - Gajendra Singh, Director, FTII Pune
पुणे के एफटीआई में हो रहे विरोध का ताना-बाना हर रोज एक नया मोड़ ले रहा है। अब इस विरोध के 50 दिन पूरे हो चुके हैं और कई नेता, अभिनेता एफटीआई स्टूडेंट्स की ओर से अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं।
साथ ही पूरे देश के लोग भारत के शिक्षण संस्थाओं में भगवाकरण को लेकर गाहेबगाहे अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। 
 
बीआर चोपड़ा की महाभारत में युधिष्ठर के रूप में नजर आए गजेंद्र सिंह को देश के सबसे उम्दा फिल्म संस्थान एफटीआई का डायरेक्टर बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर देश की सत्ताधारी पार्टी अब निशाने पर आ गई है। 
 
यू-ट्यूब चैनल स्क्रीन पत्ती ने दारू पे चर्चा नाम से एक वीडियो बनाया है, जो गजेंद्र सिंह की नियुक्ति और स्टूडेंट्स के विरोध को बहुत ही चुटीले अंदाज़ में पेश करता है। 
 
आप भी देखिए यह वीडियो-
 
(Video courtesy : Youtube)