गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Forbes magazine
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 26 मई 2015 (23:04 IST)

दुनिया की 100 सबसे प्रभावी महिलाओं में 4 भारतीय

दुनिया की 100 सबसे प्रभावी महिलाओं में 4 भारतीय - Forbes magazine
नई दिल्ली। फोर्ब्स पत्रिका की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सालाना सूची में चार भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं। इस सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को पहले स्थान पर रखा गया है।
 
सूची में शामिल भारतीय महिलाओं में एसबीआई की प्रमुख अरुंधति भटटचार्य, आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर, बायकान की संस्थापक किरण मजूमदार शा तथा एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया हैं।
 
सूची में भारतीय मूल की इंद्रा नूयी (पेप्सीको प्रमुख) तथा पदमश्री वारियर (सिस्को की प्रमुख प्रौद्योगिकी अधिकारीः भी है। इसमें भट्टाचार्य को 30वें, कोचर को 35वें, मजूमदार शा को 85वें तथा भरतिया को 93वें स्थान पर रखा गया है। (भाषा)