गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. first assumption, new year's first eclipse
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (21:23 IST)

नए साल का पहला ग्रहण 11 फरवरी को

नए साल का पहला ग्रहण 11 फरवरी को - first assumption, new year's first eclipse
इंदौर। मौजूदा वर्ष में ग्रहणों की खगोलीय घटनाओं का सिलसिला कल 11 फरवरी को लगने वाले उपच्छाया चंद्रग्रहण से शुरू होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
उज्जैन की प्रतिष्ठित जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्रप्रकाश गुप्त ने भारतीय संदर्भ में की गई कालगणना के हवाले से आज को बताया कि उपच्छाया चंद्रग्रहण की शुरूआत तड़के चार बजकर दो मिनट दो सेकंड पर होगी और यह 8 बजकर 25 मिनट पांच सेकंड पर खत्म होगा।
 
उन्होंने बताया कि चार घंटे से ज्यादा वक्त तक चलने वाली खगोलीय घटना के दौरान पृथ्वी से चंद्रमा कुछ धुंधला दिखाई देगा और इसके प्रकाश की तीव्रता कम हो जाएगी।
 
उपच्छाया चंद्रग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा पेनुम्ब्रा (ग्रहण के वक्त धरती की परछाई का हल्का भाग) से होकर गुजरता है। इस समय चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी आंशिक तौर पर कटी प्रतीत होती है और ग्रहण को चंद्रमा पर पड़ने वाली धुंधली परछाई के रूप में देखा जा सकता है। 
ये भी पढ़ें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : पहले चरण का रण कल