शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Earthquake in Delhi NCR
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 (10:07 IST)

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, दहशत में लोग घरों से निकले

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, दहशत में लोग घरों से निकले - Earthquake in Delhi NCR
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह 8 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। ऊंची इमारतों में कई लोग भूकंप के झटके महसूस करने के बाद बाहर निकल आए। भूकंप के झटके 10 सेकेंड तक महसूस किए गए। 

भूकंप का केन्द्र दिल्ली के उत्तर में बागपत में था। भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी सहित पड़ोसी क्षेत्र में भी महसूस किए गए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।