बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Earthquake
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 2 जुलाई 2015 (17:52 IST)

भारत-पाकिस्तान बार्डर पर भूकंप का झटका

भारत-पाकिस्तान बार्डर पर भूकंप का झटका - Earthquake
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में गुरुवार को मध्यम दर्जे के भूकंप का झटका महसूस किया गया।
 
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अपराह्न 12 बजकर 48 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई।

भूकंप का केंद्र 34.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.8 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
 
भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। (वार्ता)