शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Dr APJ Kalam, Former president, 1000 rupee note
Written By
Last Updated : बुधवार, 29 जुलाई 2015 (16:33 IST)

एक हजार के नोट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम!

एक हजार के नोट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम! - Dr APJ Kalam, Former president, 1000 rupee note
भारत के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय मुद्रा के 1000 के नोट में नजर आ सकते हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर लोग इस संबंध में आवाज उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई लोग राय दे रहे हैं कि डॉ कलाम का योगदान जीवनपर्यंत अनूठा रहा है। ऐसे में उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए। आपको बता दें कि डॉ. कलाम ने अपने जीवन के 40 वर्ष भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान ईसरो को दिए।
 
इस दौरान 1998 में भारत की पहली परमाणु मिसाइल परीक्षण में कलाम का योगदान अभिन्न था। डॉ. कलाम को उनके काम के लिए भारत का सबसे ऊंचा नागरिक सम्मान भारत रत्न भी दिया जा चुका है।
 
हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही इस बात का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। लेकिन देश वासियों की अपने हीरो के लिए इस तरह की भावनाओं का उमड़ना उन्हें देश का सबसे बड़ा हीरो साबित करती है।
(Photo courtesy : Social media)