शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Demonstration outside the police headquarters in Delhi
Written By वार्ता
Last Modified: शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (09:17 IST)

CAA protest : ‍पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़वाने के लिए हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन

CAA protest : ‍पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़वाने के लिए हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन - Demonstration outside the police headquarters in Delhi
नई दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA) के विरोध में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली गेट इलाके में हुई हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई के लिए विभिन्न संगठनों और विश्वविद्यालयों के छात्र पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कड़ाके की सर्दी के बावजूद प्रदर्शन में जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों, नागरिक समाज और पुरानी दिल्ली इलाके के सैकड़ों लोग पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। जामिया हिंसा में आरोपी बनाए गए पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान भी प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने यहां पहुंचे हैं।
 
इस दौरान एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शनकारी दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद और फासीवाद हो बर्बाद जैसे नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने दिल्ली गेट इलाके से लगभग 200 लोगों को हिरासत में लिया है। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली गेट इलाके में हुई हिंसा के दौरान 42 लोगों के घायल होने की सूचना है जिसमें करीब 20 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस घटना में पुलिस के कुछ अधिकारी भी घायल हुए हैं।
    
पुलिस ने फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से मिलने के लिए वकील को इजाजत दी है। पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या के बारे में खामोश है। एक अधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढा दी है।
 
इससे पहले रविवार को जामिया में हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए छात्रों की रिहाई की मांग को लेकर भी बड़ी संख्या में जेएनयू छात्रों ने पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था।
 
स्वराज पार्टी के नेता योगेन्द्र यादव ने दरियागंज की हिंसा को विचलित करने वाला बताते कहा कि हिंसा में घायल लोगों का इलाज कराना सबकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। घायलों से उनके परिजनों को मिलने देना चाहिए। उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन तथा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तत्काल मदद की अपील की है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
हिंसा की आग में झुलस रहा उत्तरप्रदेश, अब तक 9 की मौत, आज स्कूल - कॉलेज बंद