शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Deputy Chief Manish Sisodia
Written By
Last Modified: शनिवार, 14 फ़रवरी 2015 (16:26 IST)

केजरीवाल नहीं रखेंगे अपने पास कोई विभाग, रहेगी सब पर नजर

केजरीवाल नहीं रखेंगे अपने पास कोई विभाग, रहेगी सब पर नजर - Delhi Deputy Chief  Manish Sisodia
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में फिलहाल 6 मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ लेने वाले मंत्री में मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद कोई विभाग या मंत्रालय अपने पास नहीं रखेंगे।


जानिए केजरीवाल के मंत्रियों के बारे में...

दिल्ली के नवनिर्वाचित उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने पास कोई विभाग या मंत्रालय नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ सभी मंत्रियों का कामकाज देखेंगे।

दूसरी ओर अन्य 6 मंत्रियों में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के पास वित्त, शहरी विकास और विजिलेंस मंत्रालय है।

* सत्येन्द्र जैन- बिजली, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी
* जीतेन्द्र सिंह तोमर- कानून, पर्यटनल गृह मंत्रालय
* गोपाल राय - परिवहन, विकास, श्रम
* असीम खान- खाद्य आपूर्ति, वन, पर्यावरण
* संदीप कुमार- महिला, बाल विकास, एससी/एसटी