मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Budget
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 22 मार्च 2018 (13:05 IST)

मनीष सिसौदिया ने पेश किया दिल्ली का बजट, जानिए क्या है खास...

मनीष सिसौदिया ने पेश किया दिल्ली का बजट, जानिए क्या है खास... - Delhi Budget
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने गुरुवार को दिल्ली का बजट पेश किया। बजट से जुड़ी हर जानकारी... 

* सड़कों की मरम्‍मत के लिए अलग से 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। 
* सीएनजी फिट कारों को खरीदने पर 50 फीसदी रजिस्ट्रेशन चार्ज पर छूट मिलेगी। 
* फैक्ट्रियों में पीएनजी लगाने का प्रस्ताव, इसके लिए फैक्ट्रियों को 1 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
* रेस्टोरेंट में कोयला तंदूर की जगह इलेक्ट्रिक तंदूर लगाए जाएंगे।
* दिल्ली के कुल बजट की 13 प्रतिशत राशि नगर निगमों को।
* दिल्ली में 2018-19 में एक हजार इलेक्ट्रिक बसें लाई जाएंगी।
* स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण पर भी जोर। 
* पीने का साफ पानी मुहैया करा रहे हैं। 
* आर्थिक नीतियों में बदलाव की जरूरत। 
* दिल्ली की विकास दर बढ़ी। न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाई गई। 
* सरकार ने दिल्लीवासियों को दी किफायती दामों पर बिजली।
*  सरकारी स्कूलों में बच्चों को अच्छी सुविधाएं दी गई। 
* सालाना बजट का एक चौथाई हिस्सा शिक्षा पर खर्च।
* पिछले साल के मुकाबले डेढ़ गुना बड़ा बजट। 
* बजट भाषण के शुरुआत में सिसौदिया ने रोजगार से लेकर आर्थिक असमानता तक के मुद्दे पर मोदी सरकार पर घेरा 
* आप सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 53,000 करोड़ रुपए का बजट दिल्ली विधानसभा में पेश किया।