शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi airport
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 19 दिसंबर 2014 (12:31 IST)

दिल्ली हवाई अड्डे पर महिला कमांडो

दिल्ली हवाई अड्डे पर महिला कमांडो - Delhi airport
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की विशेष तौर पर प्रशिक्षित महिला कमांडो की एक एलीट टीम तैनात की जाएगी। ये महिला कमांडो पेन या बाल में लगाने वाली पिन जैसी चीजों से कई उपद्रवियों को मात दे सकती हैं। 
 
इन गुप्त (अंडरकवर) महिला लड़ाकों को ‘पेकिती-तिरसिया कली’ नाम की सदियों पुरानी मार्शल आर्ट तकनीक में प्रशिक्षित किया गया है। ‘पेकिती-तिरसिया कली’ का उदय फिलीपीन में हुआ था। ये कमांडो पेन या पिन जैसी चीजों की मदद से एक बार में कई उपद्रवियों को मात दे सकती हैं। 
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 10 महिला कमांडो की एक टीम आईजीआईए पर तैनात की गई, जो किसी भी तरीके के खतरे से निपटने में सक्षम हैं। इन कमांडो को पहले दिल्ली मेट्रो प्रणाली में तैनात किया गया था, जहां काफी संख्या में लोग आते हैं और जहां हवाई अड्डे की तुलना में काफी भीड़ होती है। 
 
इन महिलाओं को पेन, बाल में लगाने वाली पिन, टोपी, बेल्ट, जूतों के फीते, चाबियों और चप्पलों जैसी चीजों की मदद से उपद्रवियों को काबू में लाने का प्रशिक्षण दिया गया है। (भाषा)