शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Daily use products, LPG to become cheaper under GST
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 16 जून 2017 (08:36 IST)

जीएसटी का असर : एक जुलाई से सस्ती हो जाएंगी यह वस्तुएं...

जीएसटी का असर : एक जुलाई से सस्ती हो जाएंगी यह वस्तुएं... - Daily use products, LPG to become cheaper under GST
नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी, नोट बुक, खाना रखने वाली एल्युमीनियम फॉइल, इंसुलिन, अगरबत्ती और अन्य कई रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं एक जुलाई से माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के लागू होने के बाद सस्ती हो जाएंगी।
 
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जीएसटी परिषद द्वारा विभिन्न आपूर्ति वस्तुओं की मान्य सूची पर जीएसटी के बाद कर मौजूदा अप्रत्यक्ष करों के योग से कम होगा।
 
उल्लेखनीय है कि अभी केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न तरह के अप्रत्यक्ष कर लेते हैं लेकिन जीएसटी में यह कर अधिकतर वस्तुओं पर कम होने से उनके दामों में कमी आने की संभावना है।
 
इनमें दूध का पाउडर, दही, छाछ, बिना ब्रांड का प्राकृतिक शहद, डेरी स्प्रैड, चीज, मसाले, चाय, गेहूं, चावल, आटा, मूंगफली का तेल, पाम तेल, सूरजमुखी का तेल, नारियल तेल, सरसों का तेल, चीनी, खजूर का गुड़, पास्ता, मैकरॉनी, नूडल्स, फल एवं सब्जियां इत्यादि शामिल हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
भारत में आईएस के लिए भर्ती करता था, अमेरिका ने घोषित किया वैश्विक आतंकी