गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Dadri massacre
Written By
Last Updated : शनिवार, 3 अक्टूबर 2015 (11:38 IST)

राजनीति का अखाड़ा बना दादरी का बिसाहड़ा गांव

राजनीति का अखाड़ा बना दादरी का बिसाहड़ा गांव - Dadri massacre
नोएडा। गोमांस खाने के विवाद में हुई हत्या के मामले में एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के पीड़ित परिजनों से मुलाकात के बाद बिसाहड़ा गांव राजनीति का अखाड़ा बन गया है। शनिवार को ग्रामिणों ने मीडिया के जमावड़े से परेशान होकर मीडिया को खदेड़ दिया वहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भी गांव नहीं घुसने दिया।
 
आज शनिवार को लालू प्रसाद यादव ने भी इस संबंध में विवादित बयान दिया है। कल भी दिनभर बसाड़ा गांव में नेताओं का जमावड़ा लगा रहा था। कल वहां पहुंचे एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत अखलाक की हत्या की गई। तो उधर केंद्रीय मंत्री और इलाके के सांसद महेश शर्मा ने उसी मंदिर में पंचायत की जहां से गोहत्या की अफवाह उड़ाई गई थी। यही नहीं महेश शर्मा ने एक बार फिर हत्या को हादसा बताया और हत्या के आरोपियों को इंसाफ दिलाने की बात की।
 
गौरतलब है‍ कि गौरतलब है कि दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोमांस खाने की सोशल मीडिया द्वारा फैलाई गई अफवाह के बाद सोमवार की रात को लोगों की भीड़ ने एक घर पर हमला किया और एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस दौरान उसका 22 वर्षीय पुत्र भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाने की घोषणा की है। 
 
उधर, हत्या के मामले में लोगों को भड़काने के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दादरी में पुलिस ने अज्ञात ट्वीटर अकाउंट पर मामला दर्ज किया है। इस ट्वीटर अकाउंट पर भड़काऊ तस्वीर और संदेश डालने को लेकर केस दर्ज किया गया है।