बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. currency ban
Written By
Last Modified: बेंगलुरु , शुक्रवार, 25 नवंबर 2016 (08:32 IST)

500 के नए नोट पर बवाल, सामने आई यह बड़ी गड़बड़ी...

500 के नए नोट पर बवाल, सामने आई यह बड़ी गड़बड़ी... - currency ban
बेंगलुरु। नोटबंदी के बाद से ही नकदी की कमी से परेशान लोगों की समस्याएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। 500 और हजार के नोट अब बाजार में बंद हो चुके हैं और उनकी जगह 500 और 2000 के नोटों ने ले ली है। इस बीच 500 रुपए के नए नोट में ऐसी गड़बड़ी सामने आई है जो सरकार के जाली नोट खत्‍म करने के मकसद पर पानी फेर सकती है।
 
दरअसल बाजार में 500 के तीन तरह के नए नोट सामने आए हैं जिसके बाद इनकी नकल का खतरा पैदा हो गया है। जानकारी के अनुसार देश में तीन ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें 500 के नए नोटों अंतर पाया गया है।
 
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, गुड़गांव के रेहान शाह ने नोट के बॉर्डर की साइज पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें काफी अंतर है। जबकि, मुंबई के एक निवासी को जो 2 हजार के जो नोट्स मिले उन दोनों के रंग में काफी फर्क था।
 
दिल्ली के अबशार का कहना है कि एक नोट पर महात्‍मा गांधी के डबल शेडो दिखाई पड़ रही हैं। इसके अलावा अशोक स्तंभ के एलाइनमेंट में फर्क और सीरियल नंबर में भी गड़बड़ी भी दिखाई दे रही है। 
 
पहले वाले नोट में शेड हल्का था तो दूसरे वाले नोट में ज्याद शेड था। इस मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की प्रवक्ता अल्पना किलावाला ने कहा, ऐसा लगता है कि नोटों को लेकर ज्यादा मारामारी के चलते डिफेक्टेड प्रिंट वाले नोट्स भी जारी हो गए। हालांकि, लोग इसे बिना शक स्वीकार करें या इसे आरबीआई को वापस लौटा दें।
 
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि नोटों में अंतर होने की वजह से अपराधियों को बाजार में नकली नोट चलाने में आसानी हो सकती है। 
ये भी पढ़ें
भूकंप से हिला मध्य अमेरिका