शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil prices fell in the international market
Written By
Last Updated : शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (09:43 IST)

Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरे, देश के कई राज्यों में बदले ईंधन के दाम

Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरे, देश के कई राज्यों में बदले ईंधन के दाम - Crude oil prices fell in the international market
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में  हल्की गिरावट देखने में आ रही है। कच्चा तेल 1.3 डॉलर (1.51 फीसदी) सस्ता होकर 85.57 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई की कीमत में 1.24 डॉलर (1.53 फीसदी) की गिरावट है और ये 85.05 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। इधर सरकारी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। यहां ईंधन की कीमतों में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं है।
 
राजस्थान में पेट्रोल 0.31 रुपए महंगा होकर 108.69 रुपए प्रति लीटर और डीजल 0.29 रुपए बढ़कर 93.92 रुपए पर पहुंच गया है। इसके अलावा पंजाब व उत्तरप्रदेश में ईंधन की कीमत में बेहद मामूली बढ़त है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 0.44 रुपए सस्ता होकर 106.82 रुपए पर बिक रहा है, वहीं डीजल 0.41 रुपए गिरकर 93.49 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
देश के चारों महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। 
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
शोर से परेशान महिला ने बंद किया वेंटिलेटर, मरीज की मौत