बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress leader BK Hariprasad mocks Amit Shah's health condition
Written By
Last Updated : गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (14:44 IST)

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, अमित शाह को इससे भी बुरी बीमारी होगी...

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, अमित शाह को इससे भी बुरी बीमारी होगी... - Congress leader BK Hariprasad mocks Amit Shah's health condition
नई दिल्ली। कर्नाटक के कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर एक विवादित बयान दिया है।
 
एक समाचार चैनल से बात करते हुए हरिप्रसाद ने कहा कि शाह को सूअर का जुकाम हुआ है। उन्हें कर्नाटक का श्राप लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह राज्य की तरफ न देखें वरना उन्हें इससे भी बुरी बीमारी होगी।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि शाह हमारे अध्यक्ष के बारे में भी गलत बोलते हैं। और विधायकों के टूटने की खबर को झुठलाते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार काफी मजबूत है और भाजपा सिर्फ राफेल डील से ध्यान भटकाना चाहती है, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि अमित शाह स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं और वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं।