गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. china, one plus, Make in india
Written By
Last Updated : मंगलवार, 13 अक्टूबर 2015 (09:26 IST)

'मेक इन इंडिया' अभियान से जुड़ा 'वनप्लस'

'मेक इन इंडिया' अभियान से जुड़ा 'वनप्लस' - china, one plus, Make in india
नई दिल्ली। चीन की हैंडसेट बनाने वाली कंपनी वनप्लस ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में स्थानीय असेंबली परिचालन के लिए फॉक्सकॉन के साथ भागीदारी की है।
 
गौरतलब है कि भारत विश्व का सबसे तेजी से बढ़ता स्मार्टफोन बाजार है। फॉक्सकॉन के आंध्रप्रदेश स्थित श्री सिटी संयंत्र से स्मार्टफोन के पहले बैच का उत्पादन इस साल के अंत तक वाणिज्यिक तौर पर उपलब्ध हो जाएगा।
 
वनप्लस के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी पेटे लाउ ने एक बयान में कहा भारत में स्मार्टफोन का उत्पादन सबसे महत्वपूर्ण पहलों में से एक है जो हमने अब तक वनप्लस में किया है और हम आंध्रप्रदेश सरकार तथा फॉक्सकॉन के आभारी हैं जिन्होंने हमें ऐसा करने में मदद की। 
 
उन्होंने कहा भारत विश्व में हमारा सबसे बड़ा बाजार है और हम दीर्घकालिक सतत वृद्धि के मार्ग पर अग्रसर हैं। इस पहल से हमारी मौजूदगी बढ़ेगी और हमें भारत में गतिविधियां तेज करने में मदद करेगी। (भाषा)