गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Change of Constitution
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 नवंबर 2015 (09:44 IST)

संविधान बदला नहीं जा सकता : लोकसभा अध्यक्ष

संविधान बदला नहीं जा सकता : लोकसभा अध्यक्ष - Change of Constitution
नई दिल्ली। आरक्षण मामले में आरएसएस के कहने पर संविधान को बदले जाने के कांग्रेस के आरोप पर लोकसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को कहा कि सभी जानते हैं कि संविधान बदला नहीं जा सकता, इसमें संशोधन हो सकते हैं।
लोकसभा में संविधान दिवस पर विशेष चर्चा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने आरोप लगाया कि आरएसएस आरक्षण मामले में संविधान प्रदत्त अधिकार को बदलने की बात कह रही है और ऐसा हुआ तो हम उसका पूरी ताकत से विरोध करेंगे।
 
इस पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि कोई संविधान नहीं बदल सकता,  यह बात आप भी जानते हैं। खडगे ने अपनी बात रखते हुए एक शब्द का इस्तेमाल किया जिस पर सत्तापक्ष ने भारी आपत्ति जताई और अध्यक्ष ने उसे कार्यवाही से निकालने का आदेश दिया।
 
उल्लेखनीय है कि आरएसएस प्रमुख ने कुछ समय पहले आरक्षण की समीक्षा करने का सुझाव दिया था और भाजपा ने अपने आप को उनके इस बयान से अलग कर लिया था।(भाषा)