गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cease fire violation of Pakistan on LoC
Written By
Last Modified: जम्मू , रविवार, 24 मार्च 2019 (12:42 IST)

LoC पर पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

LoC पर पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - Cease fire violation of Pakistan on LoC
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में रविवार को सेना  का एक जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के शाहपुर और केरनी इलाकों में शनिवार शाम करीब 5.30 बजे सीमा पार से  गोलीबारी शुरू हुई और यह रातभर लगातार होती रही। पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया। 
 
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सुबह करीब 4 बजे जवान गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे तुरंत सैन्य  अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पिछले 4 दिनों में गोलीबारी में 2 जवानों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की बिना उकसावे की गोलीबारी में 24 वर्षीय राइफलमैन यश पॉल शहीद हो गए थे।
 
गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारत के हवाई हमलों के बाद से सीमा पर तनाव बना हुआ है। (भाषा)