गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Case filed against former MLA
Written By
Last Updated : शनिवार, 26 नवंबर 2022 (10:50 IST)

MCD Election : पुलिसकर्मी के साथ मारपीट को लेकर पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

MCD Election  : पुलिसकर्मी के साथ मारपीट को लेकर पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज - Case filed against former MLA
नई दिल्ली। राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बगैर शाहीन बाग इलाके में चुनावी सभा करने को लेकर सवाल करने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान ने एक पुलिसकर्मी की कथित रूप से पिटाई कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते बताया कि निगम चुनाव में शाहीन बाग से कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा खान के पिता आरिफ खान तैयब मस्जिद के सामने लोगों को संबोधित कर रहे थे।
 
पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में शाहीन बाग थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 186 और 353 (मारपीट और सरकारी कर्मचारी को जबरन काम करने को रोकना) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार निगम चुनाव में शाहीन बाग से कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा खान के पिता आरिफ खान तैयब मस्जिद के सामने 20-30 लोगों को संबोधित कर रहे थे।
 
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडेय ने दावा किया कि जब उपनिरीक्षक अक्षय ने खान से पूछा कि क्या उनके पास इस बैठक की अनुमति है? तो खान नाराज हो गए और अक्षय के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। वहीं खान का दावा है कि उन्हें पता चला था कि आप प्रत्याशी मतदाताओं को नकदी बांट रहा है जिसके बाद वे तैयब मस्जिद गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
इंदौर में महिला को बीच रोड पर दिया तीन तलाक, मिनटों में खत्म हुई 18 साल पुरानी शादी