शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BSF, Pathankot border checkpoint, infiltration, LOC
Written By
Last Modified: शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (16:06 IST)

बीएसएफ ने पठानकोट में घुसपैठिए को किया ढेर

बीएसएफ ने पठानकोट में घुसपैठिए को किया ढेर - BSF, Pathankot border checkpoint, infiltration, LOC
चंडीगढ़। पंजाब के पठानकोट जिले के ढिंडा चौकी के पास सीमा सुरक्षाबल की टुकड़ी ने एक  संदिग्ध को गोली मारकर सीमापार से घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया। पठानकोट में नियुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बामियाल इलाके में सीमा पर लगी बाड़ के बेहद करीब आने के बाद घुसपैठिए को शुक्रवार रात बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया।
 
इस बीच स्थानीय लोगों की ओर से 5 संदिग्ध हथियारबंद लोगों को देखने का दावा किए जाने  के बाद पंजाब पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस और सेना ने पठानकोट इलाके में शुक्रवार को गहन खोज अभियान चलाया।

पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहाड़ी इलाकों में खोज अभियान चलाने के लिए स्वात कमांडो सहित 250 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।
 
पठानकोट स्थित वायुसेना स्टेशन पर इस वर्ष जनवरी में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था। इसमें  शामिल आतंकवादी सीमापार से आए थे। पिछले वर्ष 27 जुलाई को आतंकवादियों ने पंजाब के  गुरदासपुर जिले के दीनानगर को निशाना बनाया था। (भाषा)