गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bomb information on plane going from Iran to China
Written By
Last Updated : सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (12:30 IST)

ईरान से चीन जा रहे विमान में बम की सूचना, भारत ने नहीं दी लैंडिंग की अनुमति

ईरान से चीन जा रहे विमान में बम की सूचना, भारत ने नहीं दी लैंडिंग की अनुमति - Bomb information on plane going from Iran to China
भारतीय वायु सीमा से गुजर रहे विमान को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। यह विमान ईरान से चीन की तरफ जा रहा था, जिसमें बम होने की खबर दी गई है। हालांकि विमान में बम होने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विमान ईरान की राजधानी तेहरान से चीन के ग्वांगझू की तरफ जा रहा था।

बता दें कि यह विमान भारतीय वायु सीमा से गुजर रहा था। धमकी के बाद विमान के भारत में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई थी, क्‍योंकि पायलट दिल्‍ली में उतरना चाहता था, लेकिन भारत ने इसे लैंडिंग की अनुमति नहीं दी।

विमान में बम होने की यह खबर लाहौर एटीसी द्वारा दी है। खबर के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। विमान में कितने यात्री हैं इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। यह विमान महान एयर लाइंस का बताया जा रहा है। (फाइल फोटो)
Edited : By Navin Rangiyal