गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Bob Dylan, Nobel Prize
Written By
Last Updated :स्टॉकहोम , गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 (17:40 IST)

बॉब डिलेन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

बॉब डिलेन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार - Bob Dylan, Nobel Prize
स्टॉकहोम। अमेरिका के कवि और गायक बॉब डिलेन को अमेरिका की गायन परंपरा में नई काव्यात्मक अभिव्यक्तियों के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की गुरुवार को घोषणा की गई।
स्वीडिश अकादमी ने आज इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बॉब डिलेन को 9 लाख 27 हजार 740 डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस वर्ष के सभी नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है। सबसे आखिर में साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई।
 

यह पुरस्कार डायनामाइट की खोज करने वाले महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में वर्ष 1901 से प्रत्येक वर्ष नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। (वार्ता)