बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Black money
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (18:25 IST)

मोदी राज में विदेश पहुंचा छह हजार करोड़ का कालाधन

मोदी राज में विदेश पहुंचा छह हजार करोड़ का कालाधन - Black money
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आम चुनाव से पहले कालाधन वापस लाने के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेढ़ साल के शासनकाल में देश की जनता की 61 अरब 72 करोड़ रुपए की गाढ़ी कमाई अवैध तरीके से विदेश पहुंची है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने यहां पार्टी की नियमित ब्रीफिंग में कहा कि यह देश के करदाताओं का पैसा था और सरकार ने इसे बिना वैध दस्तोवेजों के विदेश भिजवाया है। उनका आरोप है कि यह घोटाला सरकार में ऊंचे पदों पर बैठे लोगों की सहमति के बिना नहीं हो सकता इसलिए यह खुलासा होना चाहिए कि विदेशों में यह कालाधन किसके इशारे पर भेजा गया है।
 
उन्होंने कहा कि 59 कंपनियों से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा में खाते खुलवा करके काजू, चावल तथा दालें खरीदने के लिय यह पैसा हांगकांग भिजवाया गया। घोटाले की यह प्रक्रिया डेढ़ साल से चल रही थी और केंद्र सरकार की नाक के नीचे यह सब कुछ होता रहा लेकिन कालाधन वापस लाने की बातें करने वालों के चेहतों ने ही जनता का पैसा विदेशों में भिजवाया है।      
                                    
सिंह ने कहा कि जिस काम के लिए यह पैसा विदेश भेजा गया, वह सामग्री प्राप्त ही नहीं हुई है और यह पैसा कहां गया, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। इस मामले में जांच पड़ताल से पता चला कि इनमें से तीन कंपनियों ने जो पता दिया था, वहां कोई कंपनी ही नहीं है। (भाषा)