Last Updated : शनिवार, 20 सितम्बर 2014 (12:18 IST)
भाजपा ने जीती अंतागढ़ विधानसभा सीट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल कर ली है।
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि 15 चक्रों की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोजराज नाग ने लगभग 52 हजार मतों से आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के रूपधर पुड़ो को पराजित किया है।
भाजपा प्रत्याशी की जीत की अधिकृत घोषणा जल्द की जाएगी। (भाषा)