मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP critises Manmohan
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 13 फ़रवरी 2016 (09:12 IST)

'मनमोहन की चुप्पी से भारत की छवि को नुकसान'

'मनमोहन की चुप्पी से भारत की छवि को नुकसान' - BJP critises Manmohan
नई दिल्ली। मोदी सरकार की आलोचना करने पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर पलटवार करते हुए भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि जब वह शासन की बागडोर संभाले हुए थे तब भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी चुप्पी और अक्षमता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया था। साथ ही सरकार में नागरिकों का विश्वास गिरा दिया था।
 
सरकार में अपने उपर भरोसे की कमी का संकट होने की सिंह की दलील को खारिज करते हुए पार्टी ने एक बयान में कहा कि सबका साथ सबका विकास सरकार का निर्देशन करने वाला मंत्र है। सिंह को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा ने कहा कि उन्होंने भुला दिया कि प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने सिर्फ एक परिवार के लिए काम किया।
 
पार्टी ने प्रधानमंत्री की पाकिस्तान नीति की आलोचना करने को लेकर भी सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें शर्म अल शेख घटना को याद करने की जरूरत है जहां उन्होंने राष्ट्र को शर्मशार कर दिया था। उन्हें 'देहाती औरत' घटना को भी याद करना चाहिए जब नरेन्द्र मोदी उनके बचाव में आए थे तब उनकी पार्टी या गांधी परिवार से कोई नहीं आया था।
 
सिंह पर तंज कसते हुए भाजपा ने कहा कि हम इस बात से खुश हैं कि आखिरकार मोदी शासन में उन्हें अपनी आवाज मिल गई। (भाषा)