गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 10 नवंबर 2015 (19:51 IST)

मोदी के आलोचकों से क्या बोली भाजपा...

मोदी के आलोचकों से क्या बोली भाजपा... - BJP
नई दिल्ली। भाजपा ने मंगलवार को पार्टी सांसद भोला सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की आलोचनाओं को खारिज करते हुए नेताओं को संयम बरतने की सलाह दी। बिहार में हार के बाद पार्टी में उठापटक शुरू हो गई है।
 
भाजपा के सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पार्टी सिंह की आलोचना को खारिज करती है। हम सभी पार्टी नेताओं से संयम बरतने की अपील करते हैं।
 
बिहार के वरिष्ठ पार्टी नेता भोला सिंह ने मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने प्रचार में सांप्रदायिकता की बात की और राज्य के विकास की बात होनी चाहिए थी।
 
सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने कहा कि वह देश के अधिकतर राज्यों में सरकार चला रही है और आज मोदी तथा शाह के नेतृत्व में किसी अन्य पार्टी से अधिक विधायक भाजपा के हैं।
 
शर्मा ने कहा कि भाजपा बिहार में इसलिए हारी क्योंकि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के नेतृत्व में महागठबंधन के पक्ष में सामाजिक अंकगणित राजग के मुकाबले लाभकारी रहा।
 
भोला सिंह के अलावा भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और आर के सिंह तथा हुकुमदेव नारायण यादव भी पार्टी की रणनीति की आलोचना कर चुके हैं। हालांकि सिंह पहले नेता हैं जिन्होंने सीधे मोदी और शाह पर निशाना साधा है। (भाषा)