शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Bilawal Bhutto, Iftar Party, Pakistani
Written By

भूखे पाकिस्तानियों ने भुट्‍टो की इफ्तार पार्टी में मचाई लूट (वीडियो)

भूखे पाकिस्तानियों ने भुट्‍टो की इफ्तार पार्टी में मचाई लूट (वीडियो) - Bilawal Bhutto, Iftar Party, Pakistani
नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान बड़ी पहचान आतंकवाद, बम, बारूद और गोलियों की वजह से ही ज्यादा है, लेकिन उसकी एक और पहचान है। शायद आप सब भी इस पहचान से परिचित होंगे ही। पाकिस्तानियों की दूसरी पहचान भुक्खड़ लोगों की है। इन्हें जहां भी ढंग का खाना मिल जाता है, वे भूखे भेड़िए की तरह टूट पड़ते हैं। ... और खाने की छीनाझपटी मच जाती है। यूं तो ऐसे वीडियो पाकिस्तान के लिए कोई नई बात नहीं है, लेकिन ताजा वीडियो है पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के मुखिया बिलावल भुट्‍टो की इफ्तार पार्टी का। 
 
दरअसल, स्व. बेनजीर भुट्‍टो के बेटे बिलावल ने रमजान के दौरान लाहौर स्थित अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इसमें रिश्तेदारों और करीबी लोगों के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी न्योता दिया था। गौरतलब है कि रमजान में रोजेदार दिनभर कुछ खाते-पीते नहीं हैं। सूरज डूबने के पश्चात ही कुछ खाकर अपना रोजा खोलते हैं, जिसे इफ्तार कहा जाता है। 
 
बिलावल की इफ्तार पार्टी में जैसे ही लोगों को खाने के लिए छोड़ा गया वे खाने पर इस तरह टूट पड़े मानो उन्होंने कई दिनों से खाना नहीं खाया हो। खाने को देखकर वे सभी तमीज और तहजीब भूल गए और एक तरह से उन्होंने खाना लूटना शुरू कर दिया। इस भागदौड़ में कई प्लेटें ही टूट गई। खाने के पतीले उलट दिए गए। चम्मच नहीं मिली तो लोगों ने बिरयानी और मीट में हाथ ही डाल दिया है। 
इसी बीच, किसी ने खाने की इस लूट का वीडियो भी बना लिया, जिसे फेसबुक पर लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 1100 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है और इस पर 1000 से अधिक प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। खैर, जो भी हो मगर भारत के साथ एक हजार साल तक युद्ध करने का दंभ रखने वाली स्व. बेनजीर के बेटे की यह इफ्तार पार्टी पाकिस्तान के लिए हंसी का सबब बनी हुई है। 

वीडियो और फोटो : यूट्यूब