शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ban on Pak artistes/films: Mukesh Ambani says nation first
Written By
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 (07:29 IST)

पाक कलाकारों पर प्रतिबंध पर मुकेश अंबानी बोले, कला-संस्कृति से पहले देश

पाक कलाकारों पर प्रतिबंध पर मुकेश अंबानी बोले, कला-संस्कृति से पहले देश - Ban on Pak artistes/films: Mukesh Ambani says nation first
मुंबई। भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध के मुद्दे पर जारी बहस के बीच रिलायंस इंड्रस्टी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि पहले देश की बात होनी चाहिए न कि कला और संस्कृति की।
 
अंबानी ने कहा कि मैं निश्चित रूप से एक बात को लेकर स्पष्ट हूं कि मेरे लिए देश पहले है। मैं एक बौद्धिक व्यक्ति नहीं हूं, ऐसे में, मैं इन चीजों को नहीं समझता हूं। लेकिन निसंदेह सभी भारतीयों की तरह मेरे लिए भारत पहले है।
 
वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता और बरखा गुप्ता के स्वामित्व वाले डिजिटल मीडिया संगठन 'द प्रिंट' द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘ऑफ द कफ’ में पाकिस्तानी अभिनेताओं और अन्य कलाकारों के बारे में दर्शकों की ओर से पूछे जाने गए सवाल के जवाब में अंबानी ने यह बात कही।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजनीति में शामिल होंगे, अंबानी ने इसका उत्तर 'नहीं' में दिया और कहा कि मैं राजनीति के लिए नहीं बना हूं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
उच्चतम न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीश काटजू को तलब किया