गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. avalanche in batalic sector of jammu kashmir, two jawans martyred
Written By
Last Modified: श्रीनगर , शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (10:11 IST)

जम्मू-कश्मीर के बटालिक में हिमस्खलन, दो जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के बटालिक में हिमस्खलन, दो जवान शहीद - avalanche in batalic sector of jammu kashmir, two jawans martyred
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कारगिल के बटालिक सेक्टर में गुरुवार को हुए हिमस्खलन में सेना का एक कैंप दब गया। हादसे में दो जवान शहीद हो गए जबकि एक की तलाश अभी भी जारी है। 
 
बताया जा रहा है कि हादसे के समय चौकी में पांच जवान मौजूद थे जिसमें दो को तो बचा लिया गया है जबकि दो जवान शहीद हो गए हैं। राहत और बचाव दल ने इन सैनिकों के शव बरामद कर लिए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि इसी साल जनवरी में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। हादसे में 15 सैनिकों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें
बाढ़ से जम्मू-कश्मीर का हाल बेहाल, महबूबा मुफ्ती से क्या बोले मोदी...