शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Atal Bihari Vajpayee, Bharat Ratna
Written By
Last Modified: शनिवार, 28 मार्च 2015 (14:23 IST)

अटलजी को भारत रत्न, फोटो को लेकर चर्चा

अटलजी को भारत रत्न, फोटो को लेकर चर्चा - Atal Bihari Vajpayee,  Bharat Ratna
नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अटलबिहारी वाजपेयी को शुक्रवार को भारत रत्न दिया गया। भारत के इतिहास में पहली बार हुआ कि राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल छोड़कर पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी को घर जाकर 'भारत रत्न' का सम्मान दिया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ नेता इस समारोह में शामिल हुए। मीडिया में भारत रत्न ग्रहण करते हुए अटलजी की तस्वीर भी आई, जिसमें उनका चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। बताया जाता है कि अटलजी के परिवारवालों ने अटलजी के स्वास्थ्य को लेकर वीडियोग्राफी की मनाही की थी। फोटो भी इस तरह ली गई कि उनका चेहरा स्पष्ट दिखाई न दे।

2004 में लोकसभा चुनाव के बाद से अटलजी सक्रिय राजनीति से एकदम अलग हो गए और घर पर ही रह रहे हैं। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही है। खबरों के मुताबिक 90 साल के वाजपेयी अल्जाइमर और डिमेंशिया से ग्रस्त हैं। भाजपा के नेताओं के अनुसार अटलजी किसी को पहचान पाने में असमर्थ रहते हैं। (एजेंसियां)