गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ashok Singhal
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 21 नवंबर 2014 (12:53 IST)

800 साल बाद दिल्ली में हिन्दू सरकार

800 साल बाद दिल्ली में हिन्दू सरकार - Ashok Singhal
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद के
नेता अशोक सिंघल ने कहा कि दिल्ली में 800 साल बाद हिन्दू सरकार की वापसी हुई है। 
 

राजधानी दिल्ली में आयोजित विश्व हिन्दू कांग्रेस में बोलते हुए सिंघल ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चव्हाण के बाद दिल्ली में पहली स्वामिभानी सरकार बनी है। जिस समय सिंघल मंच से बोल रहे थे उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहनराव भागवत भी मंच पर मौजूद थे। 
 
सिंघल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह बहुमत भारत की जनता ने दिया है, उससे जाहिर है कि देश की कमान हिन्दू स्वाभिमानियों के हाथों आ गई है। उल्लेखनीय है कि पृथ्‍वीराज चौहान अंतिम हिन्दू सम्राट थे और अब दिल्ली में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है।