गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal, Lt Governor Najeeb Jung
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (22:43 IST)

जंग के इस्तीफे पर आश्चर्य: केजरीवाल

जंग के इस्तीफे पर आश्चर्य: केजरीवाल - Arvind Kejriwal, Lt Governor Najeeb Jung
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल नजीब जंग के त्यागपत्र पर आश्चर्य व्यक्त किया है। श्री जंग ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। केजरीवाल ने उप राज्यपाल के इस्तीफे पर ट्विटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उपराज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे पर उन्हें आश्चर्य है। केजरीवाल ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
जंग और केजरीवाल के बीच अधिकारों को लेकर बराबर टकराव बना रहा और यह मामला अदालतों तक भी पहुंचा। जंग ने अपने इस्तीफे की जानकारी देने के लिए जारी बयान में श्री केजरीवाल का सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। 
 
जंग के इस्तीफे से दुखी हैं दिल्लीवासी :  दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आज कहा कि उप राज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे से दिल्लीवासी दुखी हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
 
जंग ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गुप्ता ने उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि   जंग अत्यंत विकट परिस्थितियों में भी संविधान और कानून की मर्यादा के लिए अडिग रहें। उन्होंने उच्चतम संवैधानिक, प्रशासनिक और वैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अनवरत जो संघर्ष किया, उसे  सदैव याद रखा जाएगा। 
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों द्वारा लगातार लगाए जा रहे आरोपों के बावजूद उन्होंने उप राज्यपाल के तौर पर अपनी मर्यादा बनाए रखी। विपक्ष के नेता ने कहा कि  जंग ने दिल्लीवासियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। उन्हें सदैव सम्मान और प्यार के साथ याद किया जाएगा।