गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal, EC, EVM
Written By
Last Modified: गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 (19:27 IST)

चुनाव आयोग की चुनौती पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

चुनाव आयोग की चुनौती पर केजरीवाल ने उठाए सवाल - Arvind Kejriwal, EC, EVM
नई दिल्ली। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ विवाद पर चुनाव आयोग द्वारा खुली चुनौती दिए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने कहा कि हैरत की बात है कि आयोग इसे सूत्रों के हवाले से मीडिया में क्यों प्रकाशित-प्रसारित करवा रहा है।  
    
चुनाव आयोग ने ईवीएम छेड़छाड़ मामले में राजनीतिक दलों और विशेषज्ञों को खुली चुनौती है। केजरीवाल ने गुरुवार को आयोग की इस खुली चुनौती पर सवाल उठाते हुए कहा कि बड़ी हैरत की बात है कि आयोग इसे सूत्रों के हवाले से मीडिया में क्यों प्रकाशित-प्रसारित करवा रहा है। आयोग क्यों नहीं इसके लिए आधिकारिक वक्तव्य जारी करता?
       
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, इस तरह की खबरें सूत्रों के हवाले से क्यों आ रही हैं? यह खबरें कितनी विश्वसनीय हैं, आयोग क्यों नहीं आधिकारिक वक्तव्य जारी करता, क्या ये खबरें केवल फैलाई जा रही हैं?
      
मीडिया में सूत्रों के हवाले से ईवीएम की जांच की खुली चुनौती की जो खबरें आई हैं, उनमें कहा गया है कि आयोग मई के पहले सप्ताह से 10 मई के मध्य राजनीतिक दलों, वैज्ञानिकों और तकनीक के जानकारों को ईवीएम हैक करने की खुली चुनौती देगा।
       
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भी ट्वीट कर कहा, ये खुला चैलेंज खुले में आने की बजाए 'लीक' होकर मीडिया में क्यों आ रहा है। अभी तक चुनाव आयोग की ओर से न कोई चिट्ठी-पत्री है, न प्रेस रिलीज। (वार्ता)