गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal, Delhi Chief Minister
Written By
Last Modified: रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (22:53 IST)

अरविंद केजरीवाल कराएंगे उच्च रक्तचाप का उपचार

अरविंद केजरीवाल कराएंगे उच्च रक्तचाप का उपचार - Arvind Kejriwal, Delhi Chief Minister
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सात फरवरी को बेंगलुरु जाएंगे जहां उच्च रक्तचाप के लिए उनका नेचुरोपैथी इलाज होगा। पंजाब विधानसभा चुनावों में आप के लिए आक्रामक प्रचार करने के बाद वे शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी लौटे।
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मुख्यमंत्री के रक्त शर्करा का स्तर काफी बढ़ गया है। इस पर नियंत्रण करने के लिए वह इंसुलिन ले रहे हैं। उन्होंने कहा, नेचुरोपैथी इलाज के लिए सात फरवरी को वह बेंगलुरु जाएंगे। उनको बुखार भी है। वे वहां 12 से 14 दिनों तक रहेंगे।
 
केजरीवाल का पिछले वर्ष जनवरी में इसी संस्थान में पुरानी खांसी और डायबिटीज के लिए 12 दिनों तक नेचुरोपैथी इलाज चला था। पिछले वर्ष सितंबर में बेंगलुरु के नारायणा अस्पताल में मुख्यमंत्री के गले की सर्जरी हुई थी। (भाषा)