शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal, BJP leader
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (17:42 IST)

अरविंद केजरीवाल को चढ़ा ईवीएम का बुखार

अरविंद केजरीवाल को चढ़ा ईवीएम का बुखार - Arvind Kejriwal, BJP leader
नई दिल्ली। भाजपा के नेता और केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर बार-बार सवाल उठाए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है उन्हें ईवीएम का बुखार चढ़ गया है।
 
गोयल की यह टिप्पणी केजरीवाल के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली में कल नगर निगमों के चुनाव में कई जगह ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। जिस समय निगम चुनाव के लिए मतदान चल रहा था तभी केजरीवाल ने ट्वीटर पर यह टिप्पणी की थी कि दिल्ली में कई स्थानों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं लेकिन फिर भी लोगों को वोटर स्लिप नहीं दिए जा रहे हैं।
 
गोयल ने उनके इस ट्वीट संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केजरीवाल को बैठे-बैठे कुछ काम 
 
नहीं सूझ रहा तो वह ईवीएम का बहाना लेकर ड्रामा कर रहे हैं।  राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव के अनुसार निगम चुनाव में 54 प्रतिशत मतदान हुआ है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बख्तावरपुर वार्ड में सबसे अधिक 68 प्रतिशत वोट पड़े जबकि दक्षिणी दिल्ली के लाडो सराय में सबसे कम 39 प्रतिशत मतदान हुआ। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
नक्सलियों का बड़ा हमला, 24 जवान शहीद