गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal, AAP leader
Written By
Last Modified: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (23:41 IST)

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि केस में आरोप तय

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि केस में आरोप तय - Arvind Kejriwal, AAP leader
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूरी की मानहानि संबंधी शिकायत के मामले में शनिवार को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय कर दिए।
         
बिधूरी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने एक समाचार चैनल को दिए गए  साक्षात्कार में कहा था कि उनके (बिधूरी) और एक कांग्रेस नेता के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं लेकिन दिल्ली पुलिस उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
         
बिधूरी ने कहा कि उनके खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है और केजरीवाल ने गलत बयानबाजी करके उन्हें बदनाम किया है।
       
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरविन्दर सिंह ने इस मामले की सुनवाई के बाद केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय किए। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
जांबाज बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह शहीद